रिसर्च पेपर में य जर्नल य अकादमिक पेपर में कौन से टेंस का प्रयोग करना चाहिए ? और कैसे?

रिसर्च पेपर में य जर्नल य अकादमिक पेपर  में कौन से टेंस का प्रयोग करना चाहिए ? और कैसे?


एक अकादमी पेपर लिखने के लिए हमें कुछ चीजों का बहुत ध्यान रखना होता है जैसे कि उसका verb tense क्या होना चाहिए। आपको यह लगेगा कि जब सारी स्टडी पहले हो चुकी है य कंप्लीट हो चुकी है तो क्या मुझे सिंपल पास्ट टेंस(Past Tense ) का यूज करना चाहिए तो जवाब है : नहीं  

आइए अब इसको समझते हैं. 

यह आर्टिकल इस बात का पर फोकस करेगा कि आपको verb tense किसी रिसर्च पेपर में कैसे यूज़ करना चाहिए। यहां हम  verb tense के जो सबसे कॉमन रूल है उनको एक्सप्लेन करेंगे रिसर्च पेपर के लिए।

कुछ थंब रूल प्रेजेंट ,पास्ट और परफेक्ट टेंस के  लिए 

प्रजेंट टेंस
प्रेजेंट टेंस का यूज किया जाता है किसी जनरल फैक्ट्स  को डिस्कस करने के लिए या किसी करंट मीनिंग को डिस्कस करने के लिए या किसी फ्यूचर एप्लीकेशन को बताने के लिए। इसका प्रयोग आप हमेशा वहां करिए जहां पर जनरल साइंटिफिक फैक्ट को आप डिस्कस कर रहे हैं क्योंकि वह कभी नहीं बदलता।

Ex. Temperature and pressure regulate the conversion in supercritical transesterification.
Ex. An elevated sugar  level indicates a lack of glucagon hormones  in the pancreas 
Ex. Further research about catalyst receptors is needed.

सिंपल पास्ट टेंस
इसका प्रयोग हम तब करते हैं जब हमें किसी डिस्क्रीट इवेंट को या किसी एक्सपेरिमेंट को या फिर किसी स्टडीज को या ऑब्जर्व्ड फेनोमेन को लिखना होता है। सिंपल पास्ट टेंस का प्रयोग हम  किसी इवेंट को डिस्कस करने के लिए जो  पास्ट में पहले ही किसी टाइम में हो चुका है या किसी जगह पर हो चुका है।
EX. European protocol was used by experiment data.
Ex. Researchers in Delhi discovered new catalyst for biodiesel synthesis.
प्रेजेंट परफेक्ट टेंस
रिसर्च पेपर में इस टेंस का प्रयोग हम तब करते हैं जब हमें किसी इवेंट और एक्शन जोकि पस्ट में किसी अनिश्चित टाइम में हो चुका हो  या स्टार्ट हुआ हो और अभी भी जारी है या थोड़े टाइम पहले खत्म हुआ है। रिसर्च पेपर के इंट्रोडक्शन सेक्शन में इसका प्रयोग बेस बनाने के लिए किया जाता है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इसका अत्यधिक  यूज़ नहीं होना चाहिए क्योंकि यह सबसे कम यूज़  टेंस होता है किसी रिसर्च पेपर में।
Ex. Many studies have focused on solid catalyst as important parameter.
Ex. Until recently, researchers have analysed this kind of data using SPSS
Ex. Efforts have been made to analyse more about this phenomena.

Comments