Posts

Showing posts from June, 2022

बाइक/स्कूटर रेलवे से भेजना/ट्रांसपोर्ट

बाइक को Delhi से आसनसोल  भेजने  का एक अनुभव  : (यह मेरा ब्यक्तिगत अनुभव है पार्सल ऑफिसमे बाइक बुकिंग करते समय/यह एक गाइडेंस/दिशा निर्देश मात्र है। इसे पूर्णतया रेलवे नियम नहीं माना जा सकता।अधिक जानकारी तथा नए नियमो के लिए रेल wawsite को पढ़े  ) मित्रों यदि आप अपनी बाइक या स्कूटर को ट्रैन से delhi  से अपने होम टाउन या अपने काम की जगह ले जाना चाहते है तो आपको कुछ बातो पर  ध्यान देना होगा।और इस प्रकार आप अपना समय और पैसा बचा सकते है तथा होने वाली बेकार की परेशानियों से बच सकते है. वैसे तो रेलवे से आप अपनी बाइक दो तरीके से भेज सकते है ;     पहला लगेज के  रूप में  दूसरा पार्सल के रूप में  लेकिन  delhi और आनंद विहार से यदि आप बाइक भेज रहे है तो आपको पहला विकल्प चुनना होगा क्योकि किन्ही सिक्योरिटी रीज़न की वजह से बाइक का पार्सल इन स्टेशन से नहीं किया जाता है.(ऐसा बहुत से लोंगो ने बताया है. यह आधिकारिक रूल नहीं है बल्कि ब्यवहारिक नियम है  ) . delhi  के बाहर के स्टेशन्स से  आप दोन...