बाइक/स्कूटर रेलवे से भेजना/ट्रांसपोर्ट

बाइक को Delhi से आसनसोल  भेजने  का एक अनुभव :
(यह मेरा ब्यक्तिगत अनुभव है पार्सल ऑफिसमे बाइक बुकिंग करते समय/यह एक गाइडेंस/दिशा निर्देश मात्र है। इसे पूर्णतया रेलवे नियम नहीं माना जा सकता।अधिक जानकारी तथा नए नियमो के लिए रेल wawsite को पढ़े  )
मित्रों यदि आप अपनी बाइक या स्कूटर को ट्रैन से delhi  से अपने होम टाउन या अपने काम की जगह ले जाना चाहते है तो आपको कुछ बातो पर  ध्यान देना होगा।और इस प्रकार आप अपना समय और पैसा बचा सकते है तथा होने वाली बेकार की परेशानियों से बच सकते है. वैसे तो रेलवे से आप अपनी बाइक दो तरीके से भेज सकते है ;    

  1. पहला लगेज के  रूप में 
  2. दूसरा पार्सल के रूप में 
लेकिन delhi और आनंद विहार से यदि आप बाइक भेज रहे है तो आपको पहला विकल्प चुनना होगा क्योकि किन्ही सिक्योरिटी रीज़न की वजह से बाइक का पार्सल इन स्टेशन से नहीं किया जाता है.(ऐसा बहुत से लोंगो ने बताया है. यह आधिकारिक रूल नहीं है बल्कि ब्यवहारिक नियम है  ). delhi  के बाहर के स्टेशन्स से  आप दोनों तरीको से बाइक को भेज सकते है.
ध्यान देने योग्य बातें :
  1.  ट्रेन के टाइमिंग से कम से कम दो घंटे पहले स्टेशन पर पहुँचे। 
  2. बाइक की RC,इन्सुरेन्स तथा अपनी एक फोटो ID(जिस नाम से RC  है ) की फोटो कॉपी जरूर ले जाये ओरिजिनल के साथ. ये फोटो कॉपी  फॉर्म के साथ लगेंगे।
  3. वैसे तो स्टेशन पैर पैकिंग वाले मिल जाते है जो बाइक को 150 rs  से २५० rs में पैक केर देते है पैर यदि आप चाहे तो खुद भी पैकिंग करसकते है इसके लिए आपके पास कुछ  जूट के बोरे ,एक मार्कर और एक टिन की नाम प्लेट होनी चाहिए। जिसमे अपना नाम तथा कहा से कहा तक जाना है लिखा जाना होता है।
  4. बाइक में से पेट्रोल निकाल लेना चाहिए नहीं तो फाइन लग सकता है। 
यदि आप लगेज के रूप में बाइक ले जा रहे है तो आपके पास एक कंफर्म स्लीपर का टिकेट होना चाहिए या काउंटर वेटिंग टिकेट  भी चल जाता। ऑनलाइन टिकेट का कंफर्म होना जरूरी है.  लगेज  में  बाइक की बुकिंग ट्रैन छूटने  के २४ घंटे के अंडर ही होगी।उससे पहले नहीं (जैसे २5 घण्टे  पहले नहीं ).

पार्सल ऑफिस में (यदि आप अपने साथ लगेज के रूप में बाइक को ले जा रहे है )
  1. एक पार्सल फॉर्म लेना होगा और उसे भरना होगा (details )
  2. फिर पैक्ड बाइक को गोदाम पर सुपुर्द करना होगा और पार्सल गोदाम  एम्प्लोयी उस फॉर्म पर अपना comment (विव्रन )लिखेगा। 
  3. और उसके बाद  आपको उस फॉर्म को लेजाके पार्सल बाबू  को देना होगा और वो आपका बुकिंग करदेगा। 
और आपको फॉर्म के साथ फीश डिपाजिट काउंटर पैर भेज देगा जहा आप अपना पैसा जमा केर के रशीद प्राप्त केर लेंगे।यही अंतिम चरण है और आपकी बाइक अब बुक हो चुकी है. आप को उसी दिन रेलवे से बुकिंग का SMS  आएगा तथा लोडिंग का भी sms  आएगा।(वैसे कोशिश करके अपने सामने ही बाइक को  ट्रैन पर  लोड करवा ले  जाते समय तो बेहतर होगा )
(यह मेरा ब्यक्तिगत अनुभव है पार्सल ऑफिसमे बाइक बुकिंग करते समय/यह एक गाइडेंस/दिशा निर्देश मात्र है। इसे पूर्णतया रेलवे नियम नहीं माना जा सकता।अधिक जानकारी तथा नए नियमो के लिए रेल wawsite को पढ़े  )

Comments