अटल पेंशन योजना : ग्रामीणो एवं मजदूरों के लिए बेहतर विकल्प

अटल पेंशन योजना : ग्रामीणो एवं मजदूरों के  लिए बेहतर  विकल्प 

क्या है ये ? बीजेपी सरकार जब २०१४ में  सत्ता में आयी तो उसने भारत में एक बृद्धा अवस्था पेंशन की जरुरत  को महसूस किया।  क्योकि हम  सभी जानते है की यदि आप सरकारी कर्मचारी को छोड़ दे तो पहले भारत में बृद्धा अवस्था क पेंशन केवल राज्य या केंद्र सरकार की बहुत मामुली सी रकम होती थी या यु कहे की अभी भी है ये सब. हलाकि आज सहरो में लोग जो प्राइवेट सेक्टर में काम केर रहे है या जो अपना व्यापार केर रहे है वे सभी किसी न किसी प्राइवेट या सरकारी संस्था से अपने रिटायरमेंट प्लान ले रहे रहे है.  लेकिंन मै यहाँ सहरो से ज्यादा जो ग्रामीण इलाके में रह रहे है उनके लिया बात करूँगा तथा उन्हें सलाह दूंगा की वे इस अटल पेंशन योजना में भाग ले और अपने साठ साल पुरे होने पैर गारंटीड पेंशन का भुगतान पाए.  यह एक सरकार दवारा संचालित प्रक्रिया है तथा इसमें बहुत काम प्रीमियम में आप एक अच्छा मासिक पेंशन प् सकते है।
कितना पैसा हर महीने मिलेगा उम्र क 60 पूरे करने क बाद जबतक जियेंगे ?
अगर मै  एक मिसाल लू तो यदि मेरी उम्र १८ साल है और मै  इस योजना को अपनाता हु तो मुझे  अपने 60  साल उम्र होने तक हर माह 42 रूपए जमा करवाने होंगे। वहीं 40 साल की उम्र वालों को 291 रूपए 20 साल तक हर माह जमा करवाने होंगे। 1000 रूपए पेंशन के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की अगर मृत्यु हो जाती है, तो उसके नामांकित उत्तराधिकारी को 1.7 लाख रू पए दिया जाएगा। इसी तरह 2000, 3000, 4000 या अधिकमत 5000 रूपए प्रति माह पेंशन चाहने वालों के लिए उम्र के हिसाब से प्रतिमाह का प्रीमियम देना होगा। अगर आप फिलहाल 30 साल के हैं और चाहते हैं कि आपको हर माह 5000 रूपए की पेंशन मिले, तो आपको 30 साल तक प्रतिमाह 577 रूपए जमा करवाने होंगे। ऎसे लोगों की अगर मृत्यु हो जाती है, तो उनके बाद जो जिम्मेदार होगा उसे  को 8.5 लाख रूपए मिलेंगे। 

                   और मान लीजिये की मै  42 रूपए प्रति माह अटल पेंशन योजना के तहत जमा करता हु तब मुझे 60 वर्ष की उम्र के बाद 1000 रूपये प्रति माह पेंशन मिलेगी। और यदि मई 210 रूपए प्रति माह अटल पेंशन योजना के तहत जमा करता हु  तब मुझे  60 वर्ष की उम्र के बाद 5000 रूपए प्रति माह पेंशन मिलेगी।

चिंता नहीं करें, सरकारी है यह योजना:

अटल पेंशन योजना भारत सरकार की ओर से लांच की गयी  है। इसलिए इस योजना को लेकर किसी तरह के भ्रम की स्थिति नहीं बनती है। इस योजना का क्रियान्वयन पेंशन फंड रैग्यूलेटरी और डवलपमेंट अथॉरिटी कर रहा है।

कैसे खुलवाएं अटल पेंशन योजना में खाता:

इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है बस आपके पास एक बैंक खाता होना चाहिए।  और आप सीधे बैंक जाकर उनसे अटल पेंशन योजना का फार्म मांगिये और उसे भर केर जमा केर दीजिये तथा रुआँसे रशीद लेलीजिये।  बस लोजी खुल गया आपका का खाता और फोटो और आधार की कॉपी जरूर लजाईयेगा।  और एक बात प्रीमियम का पैसा अपनेआप खाते से कटेगा इसलिए उसमे हेर महीने जितने का प्रीमियम है उतना पैसा जरूर डालियेगा. 
सरकार ने यह योजना पूर्व एनडीए सरकार की स्वावलंबन योजना (नेशनल पेंशन स्कीम-एनपीएस लाइट) की जगह लांच की है। एनपीएस योजना के लिए जो बैंक और संस्थाएं काम रहीं थी वही अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाने के लिए अधिकृत की गई हैं। फिलहाल कई सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक नेशनल पेंशन स्कीम के अंतर्गत खाता खोलते हैं। संभव है कि वही बैंक जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इं डिया, एक्सिस बैंक, इलाहाबाद बैंक, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर इत्यादि ही नई योजना में खाता खोलें

कौन नहीं खुलवा सकता इस योजना में खाता:

सरकार की घोषणा के मुताबिक ऎसे लोगे जो आयकर के दायरे में आते हैं, सरकारी कर्मचारी हैं या फिर पहले से ही ईपीएफ, ईपीएस जैसी योजनाओं में शामिल हैं वे अटल पेंशन योजना का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। हालांकि ईपीएफ खाताधारकों को पेंशन योजना में हिस्सा लेने के लिए अधिकार दिलाने वाला संशोधन जल्द ही पेश किया जा सकता है। संभवतया: इसके बाद ईपीएफ खाताधारक भी पेंशन योजना का हिस्सा बन सकेंगे। सरकार की घोषणा के मुताबिक ऎसे लोगे जो आयकर के दायरे में आते हैं, सरकारी कर्मचारी हैं या फिर पहले से ही ईपीएफ, ईपीएस जैसी योजनाओं में शामिल हैं वे अटल पेंशन योजना का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। हालांकि ईपीएफ खाताधारकों को पेंशन योजना में हिस्सा लेने के लिए अधिकार दिलाने वाला संशोधन जल्द ही पेश किया जा सकता है। संभवतया: इसके बाद ईपीएफ खाताधारक भी पेंशन योजना का हिस्सा बन सकेंगे।
जो भी ग्रामीण व्यक्ति इस ब्लॉग या सुचना को पड़ता है उससे एक प्राथना है की अगर ये उसके काम की नहीं है तो वो काम से काम २ या ३ लोंगो को इसके बारे में बताये। ..ा अभी भी हमारे देश में बहुत सारे लोंगो को ये सब नहीं पता है.. 







Comments